अगर लॉकडाउन में हो जाए पेट की समस्या, तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

अगर लॉकडाउन में हो जाए पेट की समस्या, तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की वजह से पूरे विश्व में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसा ही भारत में भी है। लॉकडाउन की वजह से लोगों का समय और रहन-सहन सब अस्त व्यस्त हो गया है। लॉकडाउन होने की वजह से लोग समय पर कोई काम नहीं कर पा रहे हैं, इसकी वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। वही दिनभर घर में रहते हुए लोग बोर हो रहे हैं। इसकी वजह लोग ज्यादा से ज्यादा अच्छा और चटपटा खाना बनाकर खाने में व्यस्त रह रहे हैं और जब चटपटा खाना बनेगा तो पेट खराब होने के चांस तो बढ़ जाते ही हैं। वही जिसको पहले से ही पेट की समस्या है तो उनको और भी समस्या होने लगती है। इसके अलावा कुछ लोगों का पेट फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने के कारण खराब हो रहा है।

पढ़ें- Corona Virus: ऑक्सफोर्ड से जल्द ही वैक्सीन मिलने की उम्मीद

लॉकडाउन में हैवी खाना और बेतरतीब खाने की आदत की वजह से हेल्दी लोगों का पेट भी गड़बड़ाने लगा है। उन्हें बदहजमी, उबकाई, पेट दर्द, गैस, पेट फूलना, सूजन, ऐंठन जैसी कई समस्याएं होने लगी हैं। ऐसे में पेट को तंदुरुस्त रखने के लिए हम यहां आपको कुछ घरेलू नुस्खें बता रहे हैं। इसे अपनाकर आप अपने पेट को सही कर सकते हैं।

आइए जानते हैं पेट फूलने की समस्या से निजात पाने के घरेलू उपचार

लौंग का करें प्रयोग-

लौंग के तेल की 2-4 बूँदें पानी में डालकर इसका सेवन करें। ये पेट की समस्याओं से निजात दिलवाता है। लौंग एक बहुत ही उपयोगी हर्ब है। लौंग का इस्तेमाल खाने में भी करें।

अदरक की चाय-

चाय तो आप पीते ही हैं, लेकिन अगर इसमें आप अदरक मिला दें तो आपको पेट संबंधी अनेकों समस्याओं का निवारण होता है। अदरक पेट में ऐंठन की समस्या के साथ-साथ गैस से भी छुटकारा दिलाता है। अन्य तरह से भी आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

धूम्रपान का त्याग

अगर आपको पेट फूलने की समस्या है तो सबसे पहले आप धूम्रपान और जंकफूड लेना छोड़ दें। इससे आधी समस्या तो ऐसे ही ठीक हो जाएगी। इसके बाद कुछ अन्य तरह की चीजें लेने से पूरी तरह पेट के समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।

नींबू पानी का करें सेवन-

भोजन करने से 15-20 मिनट पहले गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं। नींबू पानी शरीर में गैस्ट्रिक एसिड को संतुलित करता है और आँतों में गैस बनने से भी रोकता है। यह पेट फूलने की समस्या के लिए रामवाण है।

नियमित एक्सरसाइज करें

इन दिनों आप घरों में बंद हैं। ऐसे में क्या करेंगे। इस समय का सदुपयोग करने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें। इसे अपनी आदत बना लें। रोजाना एक्सरसाइज करेंगे तो पूरा दिन आपको अच्छा लगेगा। इससे न सिर्फ आपको पेट की समस्या से निजात मिल जाएगी, बल्कि पूरा दिन आप तरोताजा महसूस करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना पर अच्छी खबर: BCG की 90 साल पुरानी दवाई के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी मिली

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।